बड़ी खबर: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का कार्यकाल को 2025 तक बढ़ाया गया

 

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को छह माह का सेवा विस्तार मिल गया है। केंद्र सरकार ने उनके सेवा विस्तार पर मुहर लगा दी है। एक अक्टूबर से 31 मार्च 25 तक उन्हें यह विस्तार मिला है।

electronics

केंद्र सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के अवर सचिव भूपेंद्र पाल सिंह की ओर से यह आदेश जारी किए गए हैं। राधा रतूड़ी1988 बैच की आईएएस हैं। नियमों में छूट देते हुए उन्हें यह विस्तार दिया गया है।उल्लेखनीय है कि राधा रतूड़ी को इससे पहले मार्च में छह माह का सेवा विस्तार दिया गया था। 30 सितंबर को उनका यह विस्तार खत्म हो रहा है।

 

सेवा विस्तार मिलने के बाद राज्यपाल से मिली मुख्य सचिव 

उत्तराखंड की मुख्य सचिव श्रीमती राधा का कार्यकाल 1.10.2024 को समाप्त हो रहा था, जिसको आगे बढाते हुए भारत सरकार ने उनके कार्यकाल को 31 मार्च 2025 तक बढ़ाने का निश्चय करने के आशय से पत्र जारी किया है.


आज राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को राजभवन में मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान राज्यपाल ने मुख्य सचिव से राज्य के विभिन्न समसामयिक विषयों पर जानकारी प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *