रामरतन पंवार/ जखोली
दो माह पूर्व 500 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, अब तक नहीं निकाला
कुरछोला–चोपड़ा मोटर मार्ग पर हादसे के बाद वाहन खाई में ही पड़ा, जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
जखोली। विकासखंड जखोली के अन्तर्ग कुरछोला–चोपड़ा मोटर मार्ग पर करीब दो माह पूर्व एक इक्को वाहन संख्या UK13TA 2284 दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन आज भी खाई में पड़ा हुआ है। हादसे को दो माह का समय बीतने के बावजूद वाहन को खाई से बाहर नहीं निकाले जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
बताया जा रहा है उक्त वाहन चोपड़ा से सवारी उतार कर वापस कुरछोला आ रहा था कि
मुन्यासौड़ नामी तोक मे वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 500मीटर खाई मे जा गिराl
वाहन चालक राकेश सिह. पुत्र नारायण सिह न बताया कि वाहन का मुख्य कारण वाहन के आगे जंगली जानवर आने के कारण
वाहन खाई मे जा गिरा, चालक ने बयाया कि जैसे ही वाहन सड़क से गिरने ही वाला था मैने फूर्ति दिखाकर ऊपर ही छलांग लगा ली जिस कारण से मै बाल बाल बचाll घटना 28/07/2026
सांय 07 बजे की बतायी जा. रही
हैंl
*क्या कहना है प्रत्यक्षदर्शियो का*
प्रत्यक्षदर्शी अजय सिह पुत्र फते सिह,अमर सिह पुत्र माड़ा सिह, राकेश. सिह पुत्र गोपाल सिह ने बताया कि जिस स्थान पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसी जगह से हम तीनो लोग पैदल आ रहे थे, इन तीनो प्रत्यक्षदर्शियो ने वाहन को खाई मे गिरते देखाl
*क्या कहना है वाहन स्वामी*
वाहन स्वामी कुशाल सिह पुत्र अमर सिह ग्राम कुरछोला निवासी ने बताया मेरी तबियत खराब होने से मै ईलाज हेतू दिल्ली चला गया और दो माह तक् मैने अपना ईलाज करवाया, इस दौरान मैने अपने वाहन को चलाने के लिए राकेश सिह पुत्र नारायण सिह को. वाहन चालक के रूप मे रखाl इसी बीच वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, मेरी तबियत अत्यधिक खराब होने के कारण वाहन दुर्घटना की खबर मुझे यथाशीघ्र नही बतायी गयी जिस कारण से वाहन को खाई से निकालने मे विलम्ब हो गयाl
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मामले का संज्ञान लेते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जल्द से जल्द खाई से बाहर निकालने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पहाड़ी मार्गों पर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को लंबे समय तक ऐसे ही छोड़ना सुरक्षा की दृष्टि से भी उचित नहीं है।
–