बड़ी खबर:गायक जुबिन नौटियाल के पिता राम शरण नौटियाल का BJP से इस्तीफा

*गायक जुबिन नौटियाल के पिता राम शरण नौटियाल का BJP से इस्तीफा*

​उत्तराखंड की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल के पिता राम शरण नौटियाल ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। राम शरण नौटियाल वर्ष 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में चकराता सीट से भाजपा के आधिकारिक प्रत्याशी रह चुके हैं। उनके इस अचानक इस्तीफे से जौनसार-बावर और पछवादून क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

​सूत्रों और राजनीतिक चर्चाओं के अनुसार, राम शरण नौटियाल आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में विकासनगर सीट से दावेदारी पेश करना चाहते हैं। इसी राजनीतिक रणनीति और भावी योजना के तहत उन्होंने भाजपा से अलग होने का यह बड़ा कदम उठाया है। चकराता और विकासनगर क्षेत्र में राजनीतिक पकड़ रखने वाले नौटियाल के इस फैसले के बाद प्रदेश की चुनावी बिसात पर नए समीकरण बनने के कयास लगाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *