मीना राणा की आवाज में गूंजा पर्यावरण बचाने का संदेश, ‘जागी जावा’ का गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने किया विमोचन

मीना राणा की आवाज में प्रकृति का संदेश, नेगी दा ने किया गीत का पोस्टर का विमोचन

लोकगायिका मीना राणा के पर्यावरण संरक्षण गीत को मिला गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी का आशीर्वाद, वृक्षारोपण और प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश

नेगी दा बोले— पेड़ बचेंगे तो भविष्य बचेगा, ‘जागी जावा’ का विमोचन 

देहरादून:मीना राणा द्वारा स्वरबद्ध पर्यावरण संरक्षण पर आधारित गीत “जागी जावा (डाली लगावा, डाली बचावा)” का बुधवार को प्रेस क्लब देहरादून में भव्य विमोचन किया गया। गीत का विमोचन उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोकगायक एवं गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने किया।
कार्यक्रम में श्रीमती उषा नेगी एवं मास्टर्स क्लास के चेयरमैन मुकेश लाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर गीत का प्रदर्शन भी किया गया, जिसे उपस्थित अतिथियों और गणमान्य व्यक्तियों ने खूब सराहा।
वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए आवश्यक जिम्मेदारी बन चुका है। “जागी जावा” गीत के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनका संरक्षण करने तथा प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों को निभाने का संदेश दिया गया है।
गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने गीत की सराहना करते हुए कहा कि लोकसंगीत समाज में जागरूकता फैलाने का सशक्त माध्यम है। पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर तैयार किया गया यह गीत निश्चित रूप से लोगों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने के लिए प्रेरित करेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने गीत के व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल देते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सार्थक और प्रेरणादायी पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *