कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चयन को लेकर रिखणीखाल में हुई रायशुमारी, AICC पर्यवेक्षक विकास ठाकरे ने टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज

कांग्रेस नेता रघुबीर बिष्ट की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, संगठन सृजन अभियान को मिली नई गति

रिपोर्ट चंद्रमोहन जदली

कोटद्वार।लैंसडौन विधानसभा के विकासखण्ड रिखणीखाल स्थित ग्राम रथुवाढाब में आज कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत संगठनात्मक जिला कोटद्वार के जिलाध्यक्ष चयन को लेकर रायशुमारी की गई। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के पर्यवेक्षक एवं महाराष्ट्र विधानसभा के विधायक विकास ठाकरे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेता रघुबीर बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने श्री ठाकरे का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव रखे और जिलाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी भी प्रस्तुत की। विशेष तौर पर कैप्टन (सेवानिवृत्त) दीपक सिंह बिष्ट और पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह बिष्ट व विकासखण्ड नैनीडाँडा से पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने अपनी प्रबल दावेदारी पेश की।
बैठक में AICC पर्यवेक्षक विकास ठाकरे के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पर्यवेक्षक हेमा पुरोहित और महेश प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। तीनों ने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं से अलग-अलग संवाद कर संगठन की मजबूती और नए जिलाध्यक्ष के चयन पर विचार-विमर्श किया।
इस दौरान विकास ठाकरे ने प्रदेश भाजपा सरकार पर पंचायत चुनावों में सत्ता और धनबल के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि “राहुल गांधी सड़क से संसद तक जनता की आवाज़ को बुलंद कर रहे हैं और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के संगठनात्मक नेतृत्व में कार्यकर्ता भाजपा की दमनकारी नीतियों के खिलाफ मजबूती से एकजुट हैं।”
बैठक में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, रिखणीखाल की ज्येष्ठ उप प्रमुख सुनीता रावत, जिला पंचायत सदस्य अरुण शाह, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व प्रमुख पिंकी नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद रावत, नैनीडांडा की पूर्व ब्लॉक प्रमुख रश्मि पटवाल, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख सुरेंद्र सिंह बिष्ट, नैनीडांडा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष सुंद्रियाल, नेता राजेंद्र सिंह रावत, बचन सिंह रावत, हिम्मत नेगी, सुरेंद्र सिंह रावत, युवा कांग्रेस के विजय रावत, नीरज बहुगुणा, शिवम भूषण शाह, भारत सिंह रावत, रूपेंद्र रावत, सुदर्शन भंडारी, अनिल रावत, सुदीप घिल्डियाल, विक्रम रावत, न्याय पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
कार्यक्रम ने कार्यकर्ताओं के बीच संगठन के प्रति नया उत्साह और विश्वास पैदा किया, जो आगामी चुनावों के लिए कांग्रेस की मजबूती की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।