रामरतन पंवार/जखोली
नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी चमोली डॉ राजीव सिंह पाल द्वारा जिला चिकित्सालय गोपेश्वर का किया औचक निरीक्षण किया।
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
गोपेश्वर: चमोली। जनपद चमोली के नव नियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव सिंह पाल महोदय ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आपातकालीन कक्ष, मोरचरी, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड एवं सीटी स्कैन कक्ष, ओपीडी,विभिन्न रोगी वार्ड, प्रयोगशाला, औषधि भंडार, पंजीकरण काउंटर आयुष्मान काउंटर कक्ष, एवं प्रसवोत्तर टीकाकरण केंद्र तथा अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों का निरीक्षण किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव सिंह पाल महोदय ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मरीज को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वच्छता, दवाओं की उपलब्धता, आवश्यक उपकरणों की कार्यशीलता तथा मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से उपचार व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा प्राप्त सुझावों एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
उन्होंने कहा कि जनपदवासियों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को अनुशासन, समयपालन तथा सेवा भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव सिंह पाल महोदय ने बताया कि जनपद की सभी नौ विकास खंड के स्वास्थ्य केन्द्रो में समय- समय पर नियमित निरीक्षण एवं सतत मॉनिटरिंग की जाएगी,जिससे आमजन को बेहतर एवं प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। निरीक्षण के दौरान प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय डॉ अनुराग धनिक, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजेश कपरवाण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दिनेश बिष्ट आदि मौजूद रहे।