देहरादून: डिजिटल पत्रकारों की अहम बैठक, DG सूचना से डिजिटल पॉलिसी लागू करने की मांग
*देहरादून।* डिजिटल स्वतंत्र पत्रकार एसोसिएशन उत्तराखंड की एक महत्वपूर्ण बैठक आज उत्तरांचल प्रेस क्लब के समीप उज्वल रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश भर से आए डिजिटल पत्रकारों ने हिस्सा लिया।
*बैठक का मुख्य मुद्दा*
डिजिटल मीडिया के लिए सरकार की नीति न बनना रहा। पत्रकारों ने कहा कि आज के दौर में सबसे पहले खबर सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचती है। डिजिटल पत्रकार अक्सर जोखिम उठाकर ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग करते हैं, लेकिन सूचना विभाग के विज्ञापनों से उन्हें वंचित रहना पड़ता है।
*पत्रकारों का क्या कहना है
कि प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया और न्यूज पोर्टल के लिए नियमावली मौजूद है, लेकिन सबसे ज्यादा दर्शक संख्या होने के बावजूद डिजिटल मीडिया के लिए कोई पॉलिसी नहीं है जिससे पत्रकारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
*बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय
कि इस मामले को लेकर जल्द ही सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी से मुलाकात की जाएगी और डिजिटल पॉलिसी शीघ्र लागू करने की मांग की जाएगी।
संगठन विस्तार पर हुई चर्चा पूरे प्रदेश के पत्रकारों को जोड़ा जाएगा
संगठन के अध्यक्ष राजेश पोल खोल बहुगुणा ने बताया कि जल्द ही सभी जिलों में जिला सूचना अधिकारी, एसपी और जिलाधिकारी को संगठन के सदस्यों की सूची भेजी जाएगी। विकास नगर की जिम्मेदारी युवराज राठौर और ऋषिकेश की जिम्मेदारी अंकित गैरोला को सौंपी गई है।
*30 मई हिंदी पत्रकारिता दिवस पर देहरादून में होगा भव्य कार्यक्रम सम्मान समारोह का आयोजन
पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव भी पास किया गया, जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई।
प्रदेशभर में बढ़ते घटनाक्रमों पर जताई चिंता प्रदेश हित की खबरों को बताया प्राथमिकता।
*बैठक में पत्रकारों ने* प्रदेश में घट रही घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रदेश हित की खबरों को प्राथमिकता से दिखाया जाएगा। साथ ही सभी सदस्यों से पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने की अपील की गई,बैठक में ऋषिकेश विकासनगर टिहरी उत्तरकाशी रूद्रप्रयाग मसूरी के डिजिटल मीडिया के अलग अलग प्लेटफार्म पर काम करने वाले पत्रकार शामिल हुए हैं।