डॉ. राजे नेगी बने अखिल भारतीय सनातन संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री
#नई_दिल्ली: अखिल भारतीय सनातन संगठन ने देवभूमि उत्तराखंड के ऋषिकेश निवासी वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. राजे नेगी को अपना राष्ट्रीय संगठन मंत्री नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सीनियर एडवोकेट (सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया) द्वारा की गई।
भूपेंद्र_सिंह_एडवोकेट_ने_कहा_कि डॉ. नेगी को संगठन के हित, सनातन सेवा के प्रति उनके समर्पण तथा संगठन के प्रचार-प्रसार के लिए यह जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. नेगी के नेतृत्व, अनुभव और समाजसेवा के प्रति समर्पण से संगठन को नई दिशा और मजबूती प्राप्त होगी।
इस नियुक्ति से सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और संगठन को सुदृढ़ करने में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है।
The post डॉ. राजे नेगी बने अखिल भारतीय सनातन संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री first appeared on raibarpahadka.com.