रैबार पहाड का:टिहरी के लंबगांव क्षेत्र के बहुचर्चित केतन लाल हत्याकांड मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। नाबालिग लड़की से कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी दिवाकर डिमरी को गिरफ्तार कर लिया है। लंबगांव थाना पुलिस की यह कार्रवाई पीड़िता की मां और ग्रामीणों के विरोध के बाद सामने आई है। पीड़िता की मां ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी नहीं होने पर जिला मुख्यालय में अनिश्चितकालीन धरना और अनशन की चेतावनी दी थी। उधर मृतक केतन के पिता ने भी डीएम से मुलाकात की और इस घटना की सहआरोपी नाबालिग लड़की की मांग की जल्द गिरप्तारी की मांग की है।
बता दें कि 7 जून को केतन लाल और दिवाकर डिमरी के साथ एक नाबालिग किशोरी के परिजनों ने बुरी तरह मारपीट की थी। आरोप है कि किशोरी के परिजनों ने दोनों को अफने गांव बुलाया और रात में उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी। इस घटना में 18 साल का केतन लाल बुरी तरह घायल हो गया था जिसने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। जबकि दिवाकर डिमरी भी घायल हो गया था। माना जा रहा है कि केतन लाल औऱ किशोरी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस मुद्दे को जातिवादी रंग देने की भी कोशिशें की गई थी।
लेकिन इस घटना में एक बड़ा मोड़ तब आया जब किशोरी से दुष्कर्म की बात सामने आई थी। आरोप है कि केतन लाल और दिवाकर डिमरी ने किशोरी से दुष्कर्म किया था। इस बात को लेकर लड़की के परिजन पुलिस के चक्कर काटते रहे लेकिन किसी नेनहीं सुनी। हाईकोर्ट के दखल के बाद 11 जुलाई को लंबगांव थाने में पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से ग्रामीण आरोपी दिवाकर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पीड़िता की मां ने गिरफ्तारी में देरी का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की चेतावनी दी थी।
इसी मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत पुलिस ने दिवाकर डिमरी को गिरफ्तार किया और उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, ग्राम देवल निवासी दिवाकर डिमरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और मेडिकल रिपोर्ट, डिजिटल साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
केतन के पिता ने लगाई डीएम से गुहार
वहीं, केतन लाल की मौत से जुड़े मामले की जांच भी अलग से जारी है। दोनों मामलों में अंतिम निष्कर्ष पुलिस विवेचना और न्यायालय की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा। केतन लाल के पिता ने डीएम से मुलाकात की और मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। केतन के पिता धनपाल ने आरोप लगाया कि 8 जून को एफआईआर दर्ज होन के बावजूद अभी तक मुख्य साजिशकर्ताओं में सामिल लड़की की मां और दादी को गिरफ्तार नहीं किया है। धनपाल ने डीएम को ज्ञापन देकर 24 घंटे में गिरफ्तारी की मांग की है, ऐसा न होने पर धरने पर बैठने की चेतावनी दी है।