बाबा विश्वनाथ धाम में लक्ष्य अवार्ड 2026 का होगा भव्य आयोजन । कार्यक्रम शिक्षा, संस्कृति, आस्था और समाजसेवा का बनेगा संगम

बाबा विश्वनाथ धाम में लक्ष्य अवार्ड 2026 का  होगा भव्य आयोजन   कार्यक्रम शिक्षा, संस्कृति, आस्था और समाजसेवा का बनेगा संगम 

 

घनसाली, विकासखंड भिलंगना, जिला टिहरी गढ़वाल के पट्टी ग्यारहगांव हिंदाव क्षेत्र के ढूंग गांव निवासी समाजसेवी बचन सिंह रावत चंद्रमा प्रोडक्शन के बैनर तले सोमवार, 25 मई 2026 को बाबा विश्वनाथ मंदिर परिसर में लक्ष्य अवार्ड 2026 सम्मान समारोह आयोजित कर रहे हैं।

इस समारोह में पट्टी ग्यारहगांव हिन्दावो क्षेत्र के 11 स्कूलों से चयनित 67 मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा। कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के साथ प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को भी प्रोत्साहन पुरस्कार दिए जाएंगे। साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज अखोड़ी गांव को एक कंप्यूटर भी भेंट किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री प्रसाद नैथानी होंगे। बाबा विश्वनाथ समिति के पदाधिकारी और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी समारोह में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी और जनप्रतिनिधियों की भी विशेष उपस्थिति रहेगी

लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रसिद्ध लोकगायक और कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे, जिससे बाबा विश्वनाथ धाम लोक कला और संस्कृति से गूंज उठेगा।

चंद्रमा प्रोडक्शन वर्ष 2012 से समाजसेवा के कार्यों में लगातार सक्रिय है। संस्था ने कोरोना काल में जरूरतमंद परिवारों की सहायता, आपदा राहत, छात्रवृत्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सराहनीय योगदान दिया है।

बचन सिंह रावत का कहना है कि लक्ष्य अवार्ड केवल सम्मान समारोह नहीं, बल्कि बच्चों के हुनर को आगे बढ़ाने और अपनी संस्कृति को सहेजने का एक प्रयास है।

25 मई को बाबा विश्वनाथ मंदिर की घाटी ज्ञान, आस्था और सम्मान का विशेष मंच बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *