Uttarakhand Board Exam Results: हाईस्कूल में अक्षत, इंटर में गीतिका और सुशीला बने टॉपर, लड़कियों का दबदबा कायम
Uttarakhand Board Exam Results: उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। हाईस्कूल में अक्षत गोपाल टॉपर बने हैं। जबकि हाईस्कूल में गीतिका पंत और सुशीला मेहंदीरत्ता ने पहला स्थान हासिल किया है। रामनगर में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर की सभापति डॉक्टर मुकुल कुमार सती ने परीक्षा परिणाम जारी किया है।
उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। इस साल हाई स्कूल का पास प्रतिशत 92.10 प्रतिशत रहा, जबकि इंटरमीडिएट का पास प्रतिशत 85.11 प्रतिशत रहा। पिछले साल की तुलना में हाई स्कूल के पास प्रतिशत में 1.33 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि इंटरमीडिएट के पास प्रतिशत में भी पिछले साल के मुकाबले 1.88 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
हाईस्कूल में ये रहे टॉपर
हाईस्कूल के टॉपर अक्षत गोपाल बने हैं। अक्षत ने दसवीं में 98.20 प्रतिशत लाकर पहला स्थान हासिल किया है। वहीं इशांत कोठारी और भूमिका ने 98.00 प्रतिशत अंक लाकर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान किया हासिल है। जबकि योगेश जोशी ने 97.80 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा स्थान हासिल किया है।
इंटरमीडिएट के टॉपर्स
वहीं इंटरमीडिएट में गीतिका पंत और सुशीला मेहंदीरत्ता ने 98.00 प्रतिशत अंक लाकर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। वहीं 97.80 प्रतिशत लाकर आर्यन ने इंटरमीडिएट परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल किया है। जबकि वंशिका ने 97.00 प्रतिशत अंक लाकर इंटरमीडिएट में तीसरा स्थान हासिल किया है।
UK Board Result 2026 कैसे देखें?
UK Board Result 2026 छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर पाएंगे। जिसकी आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर डायरेक्ट लिंक एक्टिव होगा। यहां पर छात्र रोल नंबर डालकर अपनी मार्कशीट देख पाएंगे।
ऐसे चेक करें UK Board Result 2026 Result Check
रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। जसके बाद 10वीं या 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। इसमें अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड डाल कर सबमिट करें। कुछ ही देर में आपकी स्क्रीन पर आपकी मार्कशीट खुल जाएगी। इसे आप डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते है।
DigiLocker पर मिलेगी डिजिटल मार्कशीट
अगर आपको वेबसाइट स्लो लग रही है या फिर वो खुलने में दिक्कत कर रही है तो आप DigiLocker पर भी अपनी मार्कशीट देख सकते हैं। इसके लिए आपको आधार लिंक मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा। इसके बाद issued Documents सेक्शन में जाए और वहां से Uttarakhand Board की मार्कशीट डाउनलोड कर लें।
SMS से भी देख सकते हैं रिजल्ट
इंटरनेट नहीं है तो आप अफना रिजल्ट एसएमएस से भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में 10वीं के लिए UK10 और 12वीं के लिए UK12 लिखें। जिसके बाद अपना रोल नंबर जोड़कर 5676750 पर भेज दें। कुछ देर बाद ही आपका रिजल्ट मैसेज में आ जाएगा।
UK Board Result 2026 Result Check ऐसे चेक करें
आधिकारिक वेबसाइट पर ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाए।
रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। जसके बाद 10वीं या 12वीं रिजल्ट लिंक अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड डाल कर सबमिट करें।
स्क्रीन पर आपकी मार्कशीट खुल जाएगी।
डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते है।