राज्य आंदोलनकारी विरेंद्र पोखरियाल को मेयर प्रत्याशी बनाकर कांग्रेस कर रही शहीदों का सपना पूरा

देहरादून नगर निगम के भ्रष्टाचारियों का बचाने का काम कर रही भाजपा: करन माहरा

electronics

राज्य आंदोलनकारी विरेंद्र पोखरियाल को मेयर प्रत्याशी बनाकर कांग्रेस कर रही शहीदों का सपना पूरा

देहरादून। नगर निगम देहरादून में कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी विरेंद्र पोखरियाल के लिए शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और पूर्व नेता प्रतिपक्ष चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने जनसभाएं और जनसंपर्क किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा ने देहरादून नगर निगम के भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए अपना प्रत्याशी तक बदल डाला, लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया।
वार्ड 46 अधोईवाला में शहीद राजेश रावत की प्रतिमा पर माल्यापर्ण के बाद करन माहरा ने विरेंद्र पोखरियाल के साथ जनसंपर्क किया। इस दौरान करन माहरा ने नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया और कहा कि भाजपा शासनकाल में भ्रष्टाचार चरम पर है। उत्तराखंड शहीद आंदोलनकारियों के सपनों का राज्य नहीं बनाया है। भाजपा के निवर्तमान मेयर पर आय से अधिक संपत्ति के आरोप लगे, लेकिन न जांच हुई न कोई कार्रवाई। निगम के तमाम भ्रष्टाचार सामने आए तो प्रत्याशी बदलकर पर्दा डालने का काम भाजपा ने किया। माहरा ने कहा कि कांग्रेस ने राज्य आंदोलनकारी विरेंद्र पोखरियाल को चुनाव मैदान में उतारा है। पोखरियाल को राज्य का दर्द है, दून की समझ है। विरेंद्र पोखरियाल के नेतृत्व में दून की तस्वीर बदलने का काम किया जाएगा। भ्रष्टाचार पर करारी चोट की जाएगी।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह भी अलग-अलग वार्डों में प्रचार अभियान में शामिल हुए। उन्होंने कहा भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। वह बस्तियों को तोड़ने का अध्यादेश दो-दो बार लाती है, फिर भी उनका नगर निगम गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाता है। दून में रिस्पना किनारे घरों में लगे लाल निशान बता रहे हैं कि इस बार भाजपा जीती तो इन तमाम घरों को तोड़ा जाएगा। लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी। हम सड़क से लेकर सदन तक गरीबों के घरों को बचाने की लड़ाई लड़ते रहे और नगर निगम की कमान कांग्रेस के हाथ में आने पर सभी बस्तियों को सुरक्षित करने का काम किया जाएगा।
इस दौरान मेयर प्रत्याशी विरेंद्र पोखरियाल ने कहा कि लंबे समय तक आंदोलनकारियों को मिलने वाले दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को जो विधानसभा पारित किया गया था को सालों तक दबाये रखने का काम किया है। यह भाजपा के असली चरित्र को दर्शाता है। पोखरियाल ने कहा कि वह छात्र जीवन से ही वह युवाओं, बेरोजगारों सहित विभिन्न वर्ग के लोगों की समस्याओं के लिए संघर्षरत रहे है। उन्होंने कहा कि नगर निगम को आदर्श नगर निगम बनाया जायेगा।
उन्होंने कहा कि नगर निगम में विकास कार्यों के नाम पर अब तक हुए भ्रष्टाचार को उजागर किया जायेगा। वार्ड 46 अधोईवाला, वार्ड 31 कौलागढ़, वार्ड 28 डालनवाला उत्तर, वार्ड 59 गुजराडा मानसिंह, वार्ड नंबर 24, 25 एवं 27 में सघन जन संपर्क एवं पदयात्रा निकालकर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान वार्ड 29 डालनवाला पूर्व, वार्ड 22, तिलक रोड में विशाल जनसभा को संबोधित किया और कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की जनता से अपील की।
इस अवसर पर जन संपर्क अभियान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व अध्यक्ष व विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक राजकुमार, पार्षद प्रत्याशी मोनिका चौधरी, निखिल कुमार, प्रिया थापा, नितिन चंचल, गगन छाछर, राजेश उनियाल, सौरभ उनियाल, महानगर अध्यक्ष डा. जसविन्दर सिंह गोगी, प्रदीप जोशी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्रीय जनता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *