प्रेमनगर देहरादून में बिष्ट परिवार द्वारा आयोजित भागवत कथा से पूर्व निकाली गई दिव्य और भव्य कलश यात्रा: आचार्य ममगांईं की कल से आप भी सुनें अमृतवाणी

 

आज 24 सितंबर 2024 को श्यामपुर प्रेमनगर देहरादून में युद्ध वीर सिंह बिष्ट जी एवं समस्त बिष्ट परिवार के द्वारा श्रीमद्भागवत महापुराण कथा से पूर्व कलश यात्रा बैण्ड बाजों के साथ निकाली गई जिसमें दुर्गा मन्दिर श्यामपुर से मुख्यमार्ग एवं ठाकुर पुर रोड़ होते ह जोशी गली से पुनः ज्वाल्पा देवी मन्दिर होते हुए कथा पांडाल तक पहुंच कर विद्वान ब्राह्मणों द्वारा स्वस्तिवाचन के द्वारा कलश स्थापित किए गये जिसमें 108 महिलाएं पीत वस्त्र धारण किए हुए शिर पर कलश लिए हुए राधे राधे श्याम मिलादे आदि भजनों को गाते हुए पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया वहीं प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य शिवप्रसाद ममगांई जी ने अपनें सम्बोधन में भागवत जी का परिचय दिया कहा पित्रपक्ष में भागवत महापुराण का महत्व और अधिक बढ़जाता है जो करवाते हैं उन्हीं के नहीं श्रवण करने वालों के भी पित्र सन्तुष्ट होकर परिवार को सुख प्राप्ति वंश बृद्धि का आर्शीवाद देते हैं वहीं मुख्य यजमान युद्धवीर सिंह विष्ट जी नें कहा यह भगवत 25 सितम्बर 2024 से 1 अक्टूबर तक चलेगी कथा समय 2 बजे से 6/30 सायं तक रहेगा जिसमें विशेस रूप युद्धवीर सिंह विष्ट जी चित्रपाल विष्ट विजयपाल विष्ट धर्मपाल विष्ट राजेन्द्र विष्ट रविंद्र विष्ट विनोद विष्ट प्रमोद विष्ट दिनेश विष्ट गंगा सिंह विष्ट जमन सिंह विष्ट भरत सिंह विष्ट रघुबीर सिंह सरोप सिंह मनीष विष्ट दलजीत सिंह विष्ट नरेन्द्र विष्ट आचार्य मंत्री प्रसाद थपलियाल आचार्य बालमुकुन्द ममगांई आचार्य सूरज पाठक आचार्य अनिल चमोली सुनील नौटियाल आदि उपस्थित थे ।।

electronics

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *