देहरादून में PRD जवानों पर पुलिस का लाठीचार्ज
हरादून में प्रांतीय रक्षक दल (PRD) के जवानों पर बुधवार को पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जवान अपनी मांगों को लेकर CM हाउस का घेराव करने निकले थे। पुलिस ने हाथीबड़कला थाने के पास सभी को बैैरिकेडिंग कर के रोका था।
जवान बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान उनकी पुलिस से झूमाझटकी भी हुई। इसके बाद पुलिस ने जवानों पर लाठीचार्ज कर दिया।सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर जवानों पर डंडे बरसाए गए। प्रदर्शनकारी जवान सालभर रोजगार की गारंटी और मानदेय बढ़ाकर होमगार्ड जवानों के बराबर करने की मांग कर रहे हैं।
प्रदर्शन कर रहे जवानों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था में उन्हें नियमित रोजगार नहीं मिलता। उन्हें ड्यूटी आवंटित होने पर ही काम और मानदेय मिलता है। ऐसे में उनके सामने आर्थिक असुरक्षा बनी रहती है। जवानों की मांग है कि सरकार उन्हें साल के सभी 365 दिन रोजगार की गारंटी दे, ताकि उनकी आजीविका सुरक्षित हो सके।