
उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा तीस यात्रियों से भरी रोडवेज बस हुई दुर्घटनाग्रस्त तीन की मौत
उत्तराखंड के विकासनगर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश रोडवेज की एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में अब तक दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के नेरवा से पांवटा साहिब जा रही बस हरिपुर–कोटी–मीनस राजमार्ग पर क्वानू के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।थाना प्रभारी कालसी दीपक धारीवाल ने बताया कि बचाव अभियान जारी है और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्रों में भेजा जा रहा है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।