भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने लोगों से मांगा समर्थन

गुप्तकाशी में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौज़ूदगी में कांग्रेसियों के साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व व्यवसायियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

electronics

कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक महामंत्री विजेंद्र नेगी, क्षेपंस सोमेश्वरी भट्ट के साथ दर्जनों प्रधानों, केदारनाथ यात्रा के व्यवसायियों,ट्रेड यूनियन पदाधिकारियों समेत सैकड़ों लोग भाजपा में हुए शामिल।

केदारनाथ उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिए गुप्तकाशी पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में भारी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं केदारनाथ यात्रा मार्ग पर व्यवसाय करने वाले कारोबारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल हुए करीब १२५ लोगों का पार्टी का पटका पहनाकर स्वगत किया गया।
सोमवार को गुप्तकाशी पहुंचे मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भारी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में क्षेपंस कोटमा सोमेश्वरी भट्ट, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री विजेंद्र नेगी, प्रधान ब्यूंखी सुदर्शन राणा, प्रधान जाल तल्ला प्रदीप राणा, प्रधान स्यांसू राकेश रावत, क्षेपंस जाल बलवीर रावत, प्रधान कोटमा आशा सती, प्रधान बुरूआ सरोज चौहान, प्रधान पठाली गुड्डी राणा, प्रधान गैड राजेश्वरी देवी, प्रधान पेलिंग सावित्री देवी, प्रधान फाफंज बरसाल पुष्पा देवी, प्रधान करोखी पिंकी देवी, पूर्व सभाषद दुर्गा देवी, पूर्व प्रधान करोखी भीम सिंह पंवार, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी गोविंद सिंह पुष्पवाण, सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रशसनिक अधिकारी बीएल विश्वकर्मा, प्रधान रुद्रपुर मंजू देवी, प्रधान बणसू पिंकी देवी, उनियाणा महावीर सिंह पंवार, प्रधान सांकरी कविता देवी, युवक मंगल दल अध्यक्ष किमाणा रविंद्र पटवाल, प्रधान राउंलैंक कमलेंद्र नेगी, प्रधान जग्गी बगवान प्रदीप राणा सहित १२५ से अधिक जनप्रतिनिधियों व लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जबकि घोड़ा-खच्चर, डंडी-कंडी व ट्रेड यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष/प्रधान कविल्ठा अरविंद राणा ने यूनियन की ओर से केदारनाथ यात्रा की दूरदर्शिता व विकास कार्यो को देखते हुए भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल को पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया। वहीं केदारनाथ टेंन्ट यात्रा विकास समिति से जुड़े सदस्यों अजय पुष्पवान, योगेश सेमवाल, अनूप राणा, कृष्णा राणा आदि पदाधिकारियों ने भी समर्थन देने का एलान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *