बडी खबर-रूद्रप्रयाग में आयोजित हुई कांग्रेस की बैठक, पर्यवेक्षक तिलक राज शर्मा के नेतृत्व में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय- कार्यकर्ताओं की टटोली पर्यवेक्षकों ने नब्ज

रूद्रप्रयाग- जल्द होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए संपूर्ण उत्तराखंड में चुनाव का माहौल नजर आ रहा है। मंगलवार को रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के पट्टी बच्छणस्यू के कांण्डेई में कांग्रेस पार्टी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में रुद्रप्रयाग के कांग्रेस पर्यवेक्षक तिलक राज शर्मा ने बूथ प्रभारियों के साथ आगामी विधानसभा के चुनाव की बारे में विस्तृत चर्चा की। इस दौरान रूद्रप्रयाग विधानसभा से कांग्रेस पार्टी की संभावित उम्मीदवार लक्ष्मी राणा एवं रूद्रप्रयाग प्रवक्ता नरेंद्र बिष्ट भी उपस्थित रहें।
इस बैठक में आगामी 9 जनवरी को श्रीनगर में आयोजित होने वाली प्रियंका गांधी की रैली को सफल बनाने के लिए भी विस्तार से चर्चा हुई एवं कई महत्वपूर्ण भी निर्णय लिए गए। कार्यक्रम के दौरान तिलक राज शर्मा, लक्ष्मी राणा, नरेंद्र बिष्ट, अंकुर रोथाण, वीरेंद्र बुटोला, लक्ष्मण रावत एवं अन्य कई सम्मानित सदस्यों ने अपने विचार साझा किए। इसके अलावा चैन सिंह पवार, बंटी जगवाण, त्रिलोक सिह रौतेला, मनोज रोथाण, चंद्रमोहन,धर्मा लाल, दिनेश प्रसाद मंमगाई, राजपाल कंडारी, विजय पाल सिंह नेगी,अक्की पंवार, सुभाष नेगी, शिवलाल, जगत सिंह नेगी,दरमान सिंह रावत, विनोद कठैथ, सतीश रावत, राजेंद्र पुंडीर, रमेश रावत, राकेश पंवार, दर्शन सिंह रावत, प्रेम सिंह रावत, हरेंद्र कंडारी, हिम्मत चमोली, वीरेंद्र डोभाल, सहित अन्य अनेकों कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
कांग्रेस पार्टी का कहना है कि पिछले लगभग 5 सालों के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री बदलने के अलावा अन्य कोई काम नहीं किया है। इसी को लेकर पार्टी द्वारा प्रदेश में एवं सोशल मीडिया पर ‘तीन तिगाड़ा, काम बिगाड़ा’ कैंपेन भी तेजी से चलाया जा रहा है। इस कैंपेन के जरिए सीधे भाजपा पर प्रहार किया जा रहा है और लोगों को भाजपा सरकार की कुनीतियों से अवगत कराने की कोशिश की जा रही है। उत्तराखंड की जनता भी अब देवभूमि में विकास के लिए एक बार पुनः कांग्रेस पार्टी के समर्थन में आवाज बुलंद कर रही है।

electronics

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *