समाजसेवा के साथ गौ सेवा की मिसाल भी है कांवली का पुंडीर परिवार

समाजसेवा के साथ गौ सेवा की मिसाल भी है कांवली का पुंडीर परिवार

electronics

देहरादून में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पर्व, भाजपा नेता प्रसिद्ध समाजसेवी जोगेंद्र सिंह पुंडीर के आवास पर किया गया भव्य आयोजन

पुंडीर बोले : गाय ही है लक्ष्मी का स्वरूप, अन्नकूट पर्व पर हुई विशेष पूजा

20 साल की गाय की लगातार पुंडीर परिवार कर रहा सेवा तीन साल से दुध ना देने के बावजूद भी दिन-रात कर रहे हैं सेवा

अक्सर देखा जाता है गाय दुध देना बंद करे तो उसको लोग जंगल में बांधते हैं या फिर किसी और को सस्ते दामों में बैच देते हैं।

 

देहरादून में आज यानि मंगलवार को गोवर्धन पूजा का पर्व हर्षोल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबे श्रद्धालुओं ने प्रदेशभर के मंदिरों में गोवर्धन पर्वत और गौ-धन की पूजा-अर्चना कर समृद्धि, शांति और सुख की कामना की।

राजधानी देहरादून में इस पावन अवसर पर भाजपा नेता प्रसिद्ध समाजसेवी जोगेंद्र सिंह पुंडीर की ओर से गोवर्धन पूजा का सार्वजनिक आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पारंपरिक विधि-विधान से गोवंश की पूजा की गई और अन्नकूट का भोग लगाया गया। वातावरण “जय गोवर्धनधारी श्रीकृष्ण” के जयघोष से गूंज उठा।

कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता प्रसिद्ध समाजसेवी जोगेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि गोवर्धन पूजा सिर्फ एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि गौ-सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर इंद्र के अभिमान को तोड़ा था और प्रकृति के महत्व को बताया था।

जोगेंद्र पुंडीर ने कहा कि “गोवर्धन पर्व को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इस दिन विविध प्रकार के अन्न से भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाया जाता है। गाय हमारे जीवन और संस्कृति का अभिन्न अंग है। गाय में देवी लक्ष्मी का वास माना गया है, इसलिए गोवर्धन पूजा के दिन गौ-सेवा को विशेष महत्व दिया गया है।”

पूजा स्थल पर दीप सजाए गए, फूलों की सुगंध और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण आध्यात्मिक हो उठा। लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं और प्रदेश व देश की समृद्धि की कामना की।

उन्होंने अंत में कहा कि “गोवर्धन पूजा केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि यह हमें प्रकृति, अन्न और गौ-धन के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का संदेश देती है। गाय को देवी लक्ष्मी का स्वरूप कहा गया है, और इस पर्व का उद्देश्य समाज में सेवा, सह-अस्तित्व और संतुलन की भावना को मजबूत करना है कार्यक्रम में नगर संघ चालक चंद्र मोहन गॉड , भारतीय मजदूर संघ के जिला संगठन मंत्री संदीप विधानसभा सविता कपूर जी विनोद पवांर मंडल अध्यक्ष राहुल चौहान ,आशीष शर्मा ,सुमित पांडे महानगर महामंत्री विजेंद्र थपलियाल पार्षद रेनू घेल सोनू ,संजय सिंघल, प्रवीण नेगी ,विकास बेनीवाल, विकास शर्मा , सुनील जी संतोष कोठियाल ,सुमन सिंह अजयकांत शर्मा शुभम अजय जी और सैकड़ों की संख्या में जैसे पदाधिकारी मातृशक्ति ने बढ़ चढ़कर भाग लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *