रॉन्ग साइड से आए वाहन ने विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे
कीर्तिनगर पुल के समीप हादसा, विधायक को आई हल्की चोटें; टला बड़ा दुर्घटना का खतरा
श्रीनगर/कीर्तिनगर। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कीर्तिनगर पुल के समीप देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में विधायक को हल्की चोटें आई हैं। हालांकि, राहत की बात यह रही कि वे सुरक्षित हैं और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रही थी। इसी दौरान रॉन्ग साइड से आ रहे एक वाहन ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। अचानक हुई टक्कर से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में विधायक को मामूली चोटें आईं।
हादसे के बाद विधायक की कुशलक्षेम को लेकर समर्थकों और क्षेत्रीय लोगों में चिंता बनी रही। राहत की बात यह है कि विधायक सुरक्षित हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गलत दिशा से आ रहे वाहन की वजह से यह दुर्घटना हुई।