चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के PRO बने दिनेश रावत और विनोद नैनवाल

चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के PRO बने दिनेश रावत और विनोद नैनवाल

निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना ने सौंपी नई जिम्मेदारी

 

देहरादून। चिकित्सा शिक्षा विभाग में जनसंपर्क एवं समन्वय व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में तैनात दिनेश रावत और विनोद नैनवाल को चिकित्सा शिक्षा निदेशालय का जनसंपर्क अधिकारी (PRO) नियुक्त किया गया है।
निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना की ओर से शनिवार को जारी आदेश के बाद दोनों अधिकारियों की नई जिम्मेदारी तय की गई। दिनेश रावत और विनोद नैनवाल अब चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के स्तर पर जनसंपर्क से जुड़े कार्यों के साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न मेडिकल, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में भूमिका निभाएंगे।

नई जिम्मेदारी के साथ दोनों अधिकारी राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में अपने मूल दायित्वों का भी निर्वहन करते रहेंगे। अधिकारियों के अनुसार, PRO के रूप में उनकी जिम्मेदारियों में चिकित्सा शिक्षा विभाग की योजनाओं, उपलब्धियों और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना तथा विभागीय स्तर पर प्रभावी संवाद स्थापित करना प्रमुख रहेगा।

इसके अलावा छात्रों, मरीजों और चिकित्सा शिक्षा से जुड़े विषयों को उचित मंच तक पहुंचाने, विभागीय गतिविधियों के प्रचार-प्रसार तथा विभिन्न संस्थानों के बीच समन्वय में भी दोनों अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *