वरिष्ठ पत्रकार हरीश तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री ,डीजी सूचना बंशीधर तिवारी समेत पत्रकार जगत ने जताया शोक

वरिष्ठ पत्रकार हरीश तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री समेत पत्रकार जगत ने जताया शोक

ऋषिकेश। दैनिक जागरण के ऋषिकेश प्रभारी के रूप में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले वरिष्ठ पत्रकार हरीश तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, डीजी सूचना बंशीधर तिवारी तथा उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
करीब 60 वर्षीय हरीश तिवारी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और ऋषिकेश स्थित एम्स में उनका उपचार चल रहा था। मंगलवार सुबह उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना से पत्रकारिता जगत और उनके परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार हरीश तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की कामना की।
डीजी सूचना बंशीधर तिवारी ने भी हरीश तिवारी के निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। वहीं, उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष ने भी उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि हरीश तिवारी के निधन से पत्रकारिता जगत ने एक अनुभवी और सक्रिय पत्रकार खो दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *