बड़ी खबर:उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 वरिष्ठ IAS/IFS अधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 वरिष्ठ IAS/IFS अधिकारियों के तबादले

 

देहरादून:शिक्षा, वित्त, परिवहन, आबकारी, पंचायती राज और सचिवालय प्रशासन समेत कई अहम विभागों में नई जिम्मेदारियां
देहरादून, 24 जुलाई। उत्तराखंड शासन ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और भारतीय वन सेवा (IFS) के 11 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 द्वारा जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती वाले विभागों में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार प्रमुख सचिव एल. फैनई से आबकारी विभाग का प्रभार वापस लिया गया है। सचिव नितेश कुमार झा को पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव रविनाथ रमन को परिवहन विभाग का सचिव एवं आयुक्त-परिवहन बनाया गया है।

डॉ. पंकज कुमार पांडे को सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि बुजेश कुमार संत को आबकारी विभाग का सचिव बनाया गया है। डॉ. सुरेंद्र नारायण पांडेय को गन्ना विकास एवं चीनी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

आईएएस ज्योति यादव को सचिव विद्यालयी शिक्षा (प्राथमिक एवं माध्यमिक) बनाया गया है। युगल किशोर पंत को सचिवालय प्रशासन विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, रणवीर सिंह चौहान को वित्त विभाग का सचिव बनाया गया है।

इसके अलावा आईएफएस अधिकारी डॉ. परम मधुकर धकाते को पंचायती राज विभाग के विशेष सचिव पद से मुक्त किया गया है। अभिषेक रुहेला को राज्य संपत्ति विभाग में अपर सचिव एवं राज्य संपत्ति अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *