मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 28 मई को पत्रकार हेम भट्ट से करेंगे परिवार सहित संवाद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 28 मई को पत्रकार हेम भट्ट से करेंगे परिवार सहित संवाद

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट को मय परिवार वार्ता के लिए आमंत्रित किया है। यह मुलाकात *28 मई, बुधवार को सुबह 10 बजे निर्धारित की गई है।

सूचना विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस संवाद में हेम भट्ट के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद रहेंगी। बैठक में डीजी सूचना बंशीधर तिवारी के अलावा पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।

पुलिस कार्रवाई से बढ़ा था रोष

यह मुलाकात ऐसे समय हो रही है जब पिछले दिनों हेम भट्ट को पुलिस द्वारा तड़के करीब 4 बजे उठाकर ले जाने की घटना को लेकर प्रदेश के पत्रकारिता जगत में गहरा रोष था। पत्रकार संगठनों और मीडिया कर्मियों ने इसे प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला करार देते हुए निंदा की थी।

हेम भट्ट और पत्रकार समुदाय को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस मामले में हस्तक्षेप कर उन्हें न्याय दिलाएंगे।

क्या हो सकती है चर्चा

राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में माना जा रहा है कि वार्ता में राज्य के समसामयिक मुद्दे, पत्रकारों की सुरक्षा, मीडिया की भूमिका और सरकार-मीडिया संबंधों पर खुलकर बात होगी। साथ ही पिछले दिनों हुई पुलिस कार्रवाई का मुद्दा भी प्रमुखता से उठने की संभावना है।

मुख्यमंत्री धामी पहले भी कह चुके हैं कि पत्रकारों और सरकार के बीच खुला संवाद लोकतंत्र को मजबूत करता है।

वार्ता के बाद किसी आधिकारिक बयान या निर्णय की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *