आईएएस अधिकारी सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के नए चेयरपर्सन
केंद्र सरकार ने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन (जॉइंट सेक्रेटरी स्तर) के पद पर उत्तराखंड कैडर के आईएएस अधिकारी कुर्वे सचिन शरदचंद्र की नियुक्ति को मंजूरी दी है।
अपॉइंटमेंट्स कमिटी ऑफ द कैबिनेट (एसीसी) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कुर्वे सचिन शरदचंद्र को पांच वर्ष की अवधि के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह अवधि पदभार ग्रहण करने की तिथि से या आगे के आदेश तक, जो भी पहले हो, मान्य होगी।
The post आईएएस अधिकारी सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के नए चेयरपर्सन first appeared on raibarpahadka.com.