कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी को हरी झंडी !
देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने दिल्ली में उत्तराखंड के कांग्रेस नेताओं के साथ हाई-लेवल मीटिंग की।जिसमें उत्तराखंड के शीर्ष आठ नेताओं ने बैठक में प्रतिभाग किया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ हरक सिंह रावत,सीडब्लूसी सदस्य,करन माहरा, प्रकाश जोशी, ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी,काजी निजामुद्दीन, तिलकराज बेहड़ शामिल रहे हैं बैठक में 2027 के चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई । लंबे समय से लटकी प्रदेश कार्यकारिणी को हाईकमान से हरी झंडी मिल गई है। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक नवरात्रि के शुभ अवसर पर आज या कल में कार्यकारणी की घोषणा हो सकती है। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी अभियान, पार्टी में अन्य दलों के नेताओं को शामिल करने पर भी विचार विमर्श किया गया।