जखोली:राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल बने अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ गढ़वाल मंडल के संरक्षक।

शेयर करें

 

राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल बने अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ गढ़वाल मंडल के संरक्षक।

electronics

रामरतन सिंह पंवार: जखोली 

जखोली। अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ गढ़वाल मंडल अध्यक्ष शिव सिंह रावत ने सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल को संघ के गढ़वाल मंडल संरक्षक पद पर मनोनीत किया है। विदित हो कि राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल सेवानिवृत्त होने से पूर्व अशासकीय सेवा के दौरान वर्ष 1993 में अविभाजित उत्तर प्रदेश में जनता दल के टिकट पर देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। सेमवाल ने विधानसभा चुनाव में सम्मानजनक मत प्राप्त किए। वहीं सेमवाल तीन बार गांव के प्रधान व एक बार क्षेत्र पंचायत सदस्य रहने के साथ ही उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ में रह कर शिक्षकों की कई समस्याओं का निराकरण करने अग्रणी भूमिका में रहे हैं। प्रेस विज्ञप्ति में अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ गढ़वाल मंडल अध्यक्ष शिव सिंह रावत ने सेमवाल को संघ का गढ़वाल मंडल संरक्षक मनोनीत करते हुए कहा है कि उनके दीर्घकालीन अनुभवों को देखते हुए निश्चित रूप से अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ गढ़वाल मंडल सहित पूरे प्रदेश के शिक्षक कर्मचारियों को उनके अनुभवों का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में वर्षों से कार्यरत तदर्थ शिक्षकों का विनियमितिकरण करना,मानदेय से वंचित शिक्षकों को मानदेय की श्रेणी में लाना,जूनियर हाईस्कूलों में 2005 से पूर्व विभागीय अनुमोदन प्राप्त शिक्षकों का जीपीएफ कटौती कर पुरानी पेंशन व्यवस्था की श्रेणी में शामिल करना, प्रधानाचार्य का पद पदोन्नति से भरे जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर शासन एवं विभागीय अधिकारियों से वार्ता की जायेगी। नवनियुक्त संरक्षक राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल ने अपने नियुक्ति पर संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि सरकार अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है,जिसे किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों के लम्बित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण न होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है। इस अवसर पर संघ के मण्डलीय अध्यक्ष शिव सिंह रावत व प्रान्तीय मन्त्री कपूर सिंह पंवार उपस्थित थे।

About Post Author


Post Views: 110

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *