गढरत्न गढगौरव जी के जन्मदिवस पर समळौ॑ण पौध रोपी , मंगला कोठियाल।

गढरत्न गढगौरव जी के जन्मदिवस पर समळौ॑ण पौध रोपी , मंगला कोठियाल

 

गढगौरव गढरत्न नरेन्द्र सिंह नेगी जी के75वी॑ जन्मदिवस के उपलक्ष में समळौ॑ण संस्था की जनपद चमोली शाखा के सलाहकार एवं संयोजक सामाजिक कार्यकर्ता  मंगला कोठियाल जी द्वारा गोपेश्वर के निवासी  अशोक बिष्ट जी के आंगन में कर्णप्रयाग लगा॑सू निवासी शिक्षक एवं युवा पर्यावरणविद्द  मनोज सती जी द्वारा भेंट स्वरूप संतरे का समलौण पौधा रोपकर जन्मदिवस को यादगार बनाने के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया, पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी  अशोक बिष्ट जी की धर्मपत्नी  गायत्री देवी बिष्ट जी ने ली।  कोठियाल  एवं अन्य उपस्थित जनसमुदाय ने भगवान देवाधिदेव महादेव से उनकी दीर्घायु एवं स्वस्थता की मंगलमय कामना के लिए प्रार्थना की, जिनके द्वारा गढ़वाली भाषा , पर्यावरण, समाजिक, राजनैतिक आदि अनेक ज्वलंत मुद्दों पर के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए गीतों व कविताओं के माध्यम से समाज को प्रेरित करने का कार्य कर रहे हैं, ऐसे युगपुरुष के लिए सतायु की मंगलमय कामना की। जिनसे समाज और हमारी आने वाली पीढ़ी भी अपनी भाषा,संस्कृति को बचाने का काम करेगी, कार्यक्रम में मोहित कोठियाल, अशोक बिष्ट, गायत्री बिष्ट,  लीला कोठियाल,गोथल चरण पादुका समिति के सुधीर तिवाड़ी, पुष्कर सिंह आदि वार्डवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *